अनुराग ठाकुर विपक्ष और युवा मतदाताओं के बीच अधिक लोकप्रिय

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आईएएनएस-सीवोटर सर्वे के अनुसार, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) नरेंद्र मोदी कैबिनेट में 6.75 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

यह सर्वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 8 साल पूरे होने पर किया गया। सर्वे एनडीए और गैर एनडीए मतदाताओं के बीच आयोजित किया गया था।

सर्वे के अनुसार विपक्षी मतदाताओं में ठाकुर 6.27 अंकों के साथ अन्य मंत्रियों में चौथे स्थान पर हैं।

सर्वे से पता चलता है कि ठाकुर 18 से 24 वर्ष के आयु वर्ग के बीच भी लोकप्रिय हैं। इस आयु वर्ग में खेल मंत्री ने 6.62 अंक हासिल किए हैं और उन्हें तीसरे स्थान पर रखा गया है।

देश में विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा बनाने के लिए हाथ मिलाना चाहिए

अनुराग ठाकुर के पास केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पोर्टफोलियो भी है। वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चौथी बार सांसद हैं।

उन्होंने पहले 31 मई, 2019 से 7 जुलाई, 2021 तक वित्त और कॉपोर्रेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

केंद्रीय खेल मंत्री के काम की काफी तारीफ हो रही है। शनिवार को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के खेल परिसर का उद्घाटन करते हुए, ठाकुर ने देश में सभी स्तरों पर खेल के बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया, ताकि युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने में सुविधा हो।

साथ ही उन्होंने कहा था कि केंद्र, राज्यों, विश्वविद्यालयों, खेल संघों और कॉरपोरेट्स को देश में विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा बनाने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।

Share This Article