खूंटी : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस क्रम में उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी टूटी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इससे पहले उनके खूंटी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अर्जुन मुंडा ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर पदयात्रा की और रानी टूटी को विजयी बनाने की अपील की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में नगर परिषद अध्यक्ष रानी टूटी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
Published on




