
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता अशोक गंझू के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। बीते दिनों खूंटी के सोसोटोली निवासी अशोक गंझू का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। श्री मुंडा ने उनके श्राद्धकर्म में शामिल होकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना जाहिर की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। वहीं, परिजनों को दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।
