
नयी दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिसरी बुधवार से वाशिंगटन डीसी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह भारत-अमेरिका संबंधों के व्यापक पहलुओं की समीक्षा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिसरी की आठ से 10 अप्रैल तक की यह यात्रा प्रमुख क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “यह दौरा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।
इस दौरे के दौरान, विदेश सचिव विक्रम मिसरी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।”
उच्च-स्तरीय संवाद का हिस्सा
बता दें कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी का यह दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर की फरवरी में हुई वाशिंगटन यात्रा के बाद हो रहा है। यह यात्रा भारत-अमेरिका के बीच लगातार होने वाले उच्च-स्तरीय संवाद का एक हिस्सा है। , मिसरी की यात्रा के दौरान दोनों पक्ष प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी की 8-10 अप्रैल की वाशिंगटन यात्रा से भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और अहम क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश अनिश्चितता और तनाव के दौर के बाद अपने संबंधों को स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। जब वॉशिंगटन ने भारत पर दंडात्मक टैरिफ लगाए और पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को कम करने में अपनी भूमिका को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित बयान दिए, तब दोनों देशों के संबंधों में बड़ी गिरावट आई थी।

