साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की 40वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली में श्रीकांत वर्मा की 40वीं पुण्यतिथि पर साहित्यिक श्रद्धांजलि समारोह, वरिष्ठ लेखकों और बुद्धिजीवियों ने उनके योगदान को याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : चर्चित साहित्यकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की 40वीं पुण्यतिथि पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में ‘विश्व हिंदी परिषद’ और ‘श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट’ की ओर से स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकारों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने उनके साहित्यिक, पत्रकारितीय और वैचारिक योगदान को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक वर्मा ने अतिथियों को ‘मगध’ और स्वर्ण मिश्रधातु से निर्मित श्रीकांत वर्मा की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मानित किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।