चेन्नई : अशोक लीलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज जी. हिंदूजा ने मंगलवार को चेन्नई के मुख्यमंत्री सचिवालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। राज्य में नए नेतृत्व के कार्यभार संभालने के बाद यह मुलाकात तमिलनाडु के ऑटोमोटिव सेक्टर में निवेश और विकास को बढ़ावा देने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस मुलाकात में उन्होंने सीएम सी जोसेफ विजय को पुष्पगुच्छ भेंट की।



