जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और कठुआ में कई स्थानों पर तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और कठुआ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने करीब 12 स्थानों पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों राजौरी, पुंछ और कठुआ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने करीब 12 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन पहाड़ी जिलों के दूरदराज और घने जंगलों वाले इलाकों में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान राजौरी के कालाकोट स्थित पीर खाना, पोथा नरोटा और अंध गांवों, सुंदरबनी इलाके के ठंडा पानी व कंसार; कठुआ के पंजवारी, कठेरा व आसपास के क्षेत्रों तथा पुंछ के मेंढर सेक्टर में अपर कसबलारी, थेराटोपा, नागल गली, कालाबन व पटनातीर में जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी जंगलों, छिपने के प्राकृतिक ठिकानों और अन्य ऐसे इलाकों में व्यापक छानबीन कर रहे हैं जहां संदिग्धों के छिपने की आशंका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कहीं भी किसी संदिग्ध से आमना-सामना नहीं हुआ है, लेकिन आतंकवादियों या देश विरोधी तत्वों की मौजूदगी की आशंका को पूरी तरह खत्म करने के लिए सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।