कनाडा पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में भारतीय मूल के 17 लोगों को गिरफ्तार किया

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ओटावा: कनाडा पुलिस ने दक्षिण एशियाई कारोबारियों और समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर कथित तौर पर जबरन वसूली और संगठित अपराध में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय मूल के बताए जा रहे हैं।
कनाडा की पील पुलिस के जबरन वसूली रोकथाम कार्यबल ने स्थानीय कारोबारियों से जबरन वसूली के लिए डराने-धमकाने, धमकियों और बढ़ती हिंसा की घटनाओं को लेकर यह समन्वित कार्रवाई की। पुलिस द्वारा सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर व्यक्तियों के संबंध ‘फॉर ब्रदर्स’ नामक एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से हैं, जिसने कनाडा और अमेरिका में दक्षिण एशियाई व्यापारियों और समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया था।

पुलिस ने कहा कि संगठित आपराधिक नेटवर्क ब्रैम्पटन, मिसिसॉगा, कैलेडन और ब्रिटिश कोलंबिया में सक्रिय माना जाता था और इसके कैलिफोर्निया से भी संबंध थे। कनाडा की पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) द्वारा दिसंबर 2025 में शुरू की गई संयुक्त जांच के बाद अप्रैल 2026 में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का संबंध ‘फॉर ब्रदर्स’ गिरोह से जुड़े 16 हिंसक मामलों समेत कुल 24 घटनाओं से है।
आरोपी छह व्यक्तियों के आपराधिक मामले समाप्त होने के बाद आव्रजन संबंधी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें देश से निष्कासन भी शामिल है।

जांच के दौरान पुलिस ने छह आग्नेयास्त्र, अवैध मादक पदार्थ, कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए। आरोपियों की पहचान इकबाल सिंह भगरिया, आकाशदीप सिंह, रविंदर सिंह, जशनबीर सिंह, दिलावरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, प्रभदीप सोहल, परतापबीर घुमन, अजयदीप सिंह, नवरूप सिंह, राजन सिंह, अमृतजोत सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुनीत गुनीत, सुखविंदर सिंह, मोहिंदर सिंह और गौतम के रूप में हुई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।