हांगकांग सिक्सेस में कृणाल संभालेंगे भारतीय टीम की कमान, भुवनेश्वर की जगह खेजरोलिया शामिल

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में कृणाल पंड्या भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। भुवनेश्वर कुमार की जगह कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से शुरू होगा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हांगकांग : अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम में वापस बुलाए जाने के भारतीय हरफनमौला कृणाल पंड्या को शनिवार को हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए सात सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया टूर्नामेंट के लिए टीम में भुवनेश्वर की जगह लेंगे। हांगकांग सिक्सेस का आयोजन 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक होगा। कृणाल पहले से ही टीम का हिस्सा थे।
भारतीय टीम के अन्य सदस्यों में शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन शामिल हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।