रांची : झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्हें पहली बार भारतीय सीनियर वनडे टीम में शामिल किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद झारखंड से एक और विकेटकीपर-बल्लेबाज का भारतीय टीम तक पहुंचना राज्य के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक है। मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए कुशाग्र का चयन किया गया है। यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कुमार कुशाग्र की इस उपलब्धि ने एक बार फिर झारखंड की क्रिकेट प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।



