जमशेदपुर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. अमित मुखर्जी के निधन पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

जमशेदपुर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. अमित मुखर्जी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक जताया। उन्होंने डॉक्टर को संवेदनशील और सेवाभावी व्यक्तित्व बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जमशेदपुर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. अमित मुखर्जी जी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक जताया है। मंगलवार को अपने शोक संदेश में अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनके निधन का दुःखद समाचार पाकर अत्यंत मर्माहत हूं। पिछले तीस वर्षों से उनके साथ मेरा आत्मीय संबंध रहा। एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ वे अत्यंत संवेदनशील, सहज और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। लंबे समय से कैंसर से संघर्ष करते हुए आज वे हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।