अर्जुन मुंडा ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया 2 लाख 51 हजार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रामनगरी अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के लिए स्थानीय सांसद एवं जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने समर्पण निधि के रूप में दो लाख 51 हजार रुपये का चेक रविवार को निधि संग्रह में जुड़े एकल अभियान के सदस्यों को सौंपा।

यह जानकारी एकल के भाग सचिव बालमुकुंद कश्यप ने दी।

इस अवसर पर निधि समर्पण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद कड़िया मुंडाए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडीए एकल अभियान के संरक्षक रोशन लाल शर्माए भाग अध्यक्ष प्रमोद सिंहए भाग उपाध्यक्ष मदन मोहन गुप्ताए अंचल सचिव संजीव चौरसियाए संभाग प्रमुख प्रकाश महतोए जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी अनूप साहूए भीम सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

Share This Article