
नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। इसी क्रम में श्री मुंडा ने बुधवार को गांधीनगर में गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री विश्वकर्मा ने उनका शॉल और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। अर्जुन मुंडा गांधीनगर बदलते राजनीतिक परिदृश्य में प्रभावी सांगठनिक भूमिका तय करने के लिए पहुंचे हैं। वे यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
