गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु में 20 एकड़ जमीन खरीदी,आवासीय परियोजना से 1,350 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु में 20 एकड़ जमीन खरीदी, प्रीमियम आवासीय परियोजना से 1350 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ाया विस्तार

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बेंगलुरु में 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी वह एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी जिससे अनुमानित 1,350 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने पूर्वी बेंगलुरु में 20 एकड़ का भूखंड खरीदा है। कंपनी ने हालांकि जमीन की लागत का उल्लेख नहीं किया। कंपनी ने कहा, ‘‘ कंपनी इस स्थल पर एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने की योजना बना रही है, जिसकी अनुमानित राजस्व क्षमता करीब 1,350 करोड़ रुपये है।’’ भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज की मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हैदराबाद में मजबूत उपस्थिति है। कंपनी छोटे शहरों में आवासीय भू-खंड भी बेचती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।