
नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने उनसे जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। चर्चा में विशेष रूप से जनजातीय समुदायों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि देशभर के जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके।

