उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंच अर्जुन मुंडा ने धरती आबा को दी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बिरसा जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। जन्मस्थली उलिहातू में मंत्री ने बिरसा मुंडा के वंशजों व ग्रामीणों से मुलाकात की।

इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर ग्रामीण आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आम आदमी की पहचान से ऊपर उठकर भगवान का संबोधन प्राप्त किया है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि विकास इन सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक भी पहुंच चुका है।

मौके पर उन्होंने बताया कि झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में विशाल संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें झारखंड के वीर सपूतों और वीर शहीदों की स्मृति गाथा को सहेजने का कार्य किया जा रहा है।

झारखंड में बन रहे संग्रहालय से आनेवाली पीढ़ी को भी वीर सपूतों की गौरव गाथा को जानने समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करने के क्रम में बताया कि विकास को गति तभी मिलेगी जब ग्रामीण जागरूक होकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि यही भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और धरती आबा का सपना साकार होगा।

Share This Article