
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को प्रख्यात पार्श्व गायिकाआशा भोंसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सुप्रसिद्ध गायिका, पद्म विभूषण आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी और स्तब्धकारी है। अपनी मधुर आवाज़ और अद्वितीय शैली से उन्होंने न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार और चाहने वालों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।

