सड़क निर्माण में लगी JCB में हथियारबंद अपराधियों ने लगा दी आग, अब पुलिस…

बताया जा रहा है कि उक्त JCB मशीन से आनंदपुर के तरिंगदीरी गांव से रानाबुरु तक की सड़क बनाई जा रही थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: सड़क निर्माण (Road Construction) में लगी JCB मशीन में हथियारबंद अपराधियों (Armed Criminals) ने आग लगा दी। मशीन पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी है।

घटना बुधवार की देर रात पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर में हुई। बताया जा रहा है कि उक्त JCB मशीन (JCB Machine) से आनंदपुर के तरिंगदीरी गांव से रानाबुरु तक की सड़क बनाई जा रही थी।

इसी क्रम में वहां 11 अपराधी पहुंचे। इनमें पांच हथियारबंद थे। इन सबने मशीन में आग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सड़क निर्माण (Road Construction) का काम बंद हो गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और CRPF के जवान

जानकारी मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल के लिए आनंदपुर थाना पुलिस और CRPF के जवान रवाना हो गए। नुकसान की जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article