जम्मू-कश्मीर के राजौरी में वाहन में फंसे 7 लोगों को सेना ने बचाया

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में खराब मौसम के कारण फंसे एक वाहन में सवार सात लोगों को सेना ने बचाया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि मुगल रोड पर शनिवार शाम करीब 5 बजे यात्री वाहन बर्फबारी, बारिश के कारण उलट गया था और अंदर सात लोग फंस गए थे।

उन्होंने कहा, राजौरी जिले के पोसाना चौकी के जवान तेजी से घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को बचाया।

उन्हें प्राथमिक उपचार और रिफ्रेशमेंट दिया गया। यात्रियों ने सेना और क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया जो उनके बचाव में आए।

Share This Article