Homeझारखंडरांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से सेना के जवान ने की...

रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से सेना के जवान ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) में सवार एक महिला से शनिवार की देर रात गया के समीप सेना के जवान द्वारा छेड़खानी (Flirting) करने का मामला प्रकाश में आया है।

महिला का आरोप है कि जवान नशे की हालत में था। मिली जानकारी के मुताबिक, PDDU जंक्शन पर रात करीब 1.55 बजे ट्रेन के पहुंचने पर RPF ने TTE की शिकायत पर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। Medical कराने के बाद आरोपी जवान को गया GRP को सौंप दिया गया है।

महिला के शोर मचाने पर टीटीई व यात्रियों ने घटना का विरोध किया

दिल्ली की रहने वाली यह महिला ट्रेन में सवार होकर रांची से दिल्ली जा रही थी। गया स्टेशन (Gaya Station) के समीप कोच में बैठे रांची में तैनात सेना के जवान राजीव कुमार (Rajiv Kumar) शराब के नशे में महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर TTE सहित अन्य यात्रियों ने उसका विरोध किया। शनिवार की देर रात 1.55 बजे गाड़ी के PDDU Junction के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंचते ही TTE ने इसकी लिखित शिकायत RPF से की।

महिला की लिखित शिकायत पर आरपीएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार

RPF ने पीड़ित महिला की लिखित शिकायत (Written Complaint) पर आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान RPF  ने आरोपी का मेडिकल करवाकर धारा 145 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RPF के इंस्पेक्टर Sanjeev Kumar  ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर GRP को सूचना दे दी गई है। उसे कागजी कार्रवाई के बाद GRP को सौंप दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...