हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ: हेमंत सोरेन

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अवैध पत्थर खनन से जुड़े Money Laundering (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को ED की ओर से नोटिस जारी किये जाने पर राज्य की राजनीति गरमा गयी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस (Congress) और राष्ट्रीय जनता दल की गठबंधन वाली सरकार आक्रामक मूड में है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची (Ranchi) में शक्ति प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी ED को चुनौती दी कि हिम्मत है, तो आकर मुझे गिरफ्तार (Arrest) करके दिखाओ।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी

ED की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को समन (Summons) भेजे जाने के खिलाफ झामुमो (JMM) के कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी मैदान (Morabadi Ground) से विरोध प्रदर्शन करते हुए कांके रोड (Kanke Road) स्थित मुख्यमंत्री आवास (CM House) पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं ने ED के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करना बंद करो।

मोरहाबादी मैदान (Morabadi Ground) से झामुमो (JMM) का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हैं।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है। कांके रोड (Kanke Road) पूरी तरह से बंद है। यातायात को डायवर्ट किया गया है।

Share This Article