पलामू सेंट्रल जेल में बन्दियों का प्रपत्र भरवाया

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: हक हमारा भी तो है अभियान के तहत गुरुवार को सेंट्रल जेल (Palamu Central Jail) में बन्दियों का प्रपत्र भरवाया गया।

मौके पर पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के तहत जेल में अंडर ट्रायल (Under Trial) व सजायाफ्ता बंदियों को लीगल एड के माध्यम से दी जाने वाली मूलभूत सहायता के बारे में जानकारी (Information) देता हुए बताया कि यह एक महत्वाकांक्षी अभियान है।

लोगों का साक्षात्कार प्रपत्र भरने में सहयोग किया

जेल में बंद सभी लोग का प्रपत्र भरना आवश्यक है। अधिवक्ता सचिन्द्र कुमार पांडेय और भरत तिवारी ने भी कानूनी जानकारी (Legal Information) देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम लोगो को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराया जाता है।

इस मौके पर पीएलवी करण थापा, बिनय प्रसाद, श्रीकांत तिवारी, सुमन्त मेहता और सुचिता एक्का ने कारा में बंद लोगों का साक्षात्कार प्रपत्र भरने में सहयोग किया।

Share This Article