अरशद वारसी ने मिलाया फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी से हाथ, लंदन में शुरू हुई नई थ्रिलर सीरीज की शूटिंग

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता अरशद वारसी जल्द ही एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने पहली बार फिल्ममेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ तथा हरमन बावेजा के ‘बावेजा स्टूडियो’ के साथ हाथ मिलाया है। यह अनटाइटल्ड थ्रिलर सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए कुछ नया परोसने की तैयारी में है, जिसकी पहली झलक को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

‘मिर्जापुर’ फेम मिहिर देसाई करेंगे निर्देशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आगामी थ्रिलर सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई द्वारा किया जा रहा है। मिहिर देसाई इससे पहले एक्सेल एंटरटेनमेंट की बेहद लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मिर्जापुर’ के पहले दो सीजनों का शानदार निर्देशन कर चुके हैं। इस थ्रिलर प्रोजेक्ट का पहला शेड्यूल लंदन में सफलतापूप्र्वक शुरू हो चुका है, जहां टीम लगातार शूटिंग में व्यस्त है।

अरशद वारसी की मुलाकातें आखिरकार रंग लाईं

दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में अरशद वारसी को कई बार एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर देखा गया था, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि कोई बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला है। अब यह साफ हो गया है कि वे इसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में वहां गए थे। अरशद वारसी नए निर्देशकों और विविधतापूर्ण कहानियों का समर्थन करने के लिए इस बैनर के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं।

Share This Article