कस्टडी के दौरान केजरीवाल से पूछताछ में सफल नहीं हो पा रही ED, मोबाइल का…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Arvind Kejriwal on ED Custody : दिल्ली शराब घोटाला मामले में CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ED की रिमांड में हैं। अरविंद केजरीवाल से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ जारी है।

इस सबके बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार Arvind Kejriwal के यहां से जब्त किए गए उनके फोन और Digital Devices का एक्सेस ED हासिल नहीं कर पाई है। सूत्रों की मानें तो ED केजरीवाल से बार-बार इन डिवाइसेज का पासवर्ड बताने को कह रही है।

लेकिन, अरविंद केजरीवाल पासवर्ड बताने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि ED ने केजरीवाल के आवास से बरामद 4 iPhone को अनलॉक करने के लिए एप्पल से खत के जरिए संपर्क किया है।

वहीं, एप्पल की तरफ से ED को जवाब दिया गया है कि वह इन फोन का पासवर्ड का पता लगे बिना नहीं खोल सकते हैं और ऐसे में इन फोन का डाटा मिलना बेहद मुश्किल होगा।

ED ने जब केजरीवाल को 21 मार्च की रात उनके आवास से गिरफ्तार किया था तो उनके आवास से 4 फोन भी बरामद किए थे।

इसके साथ ही केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का फोन भी ED ने जब्त किया था। ऐसे में कोर्ट में ED ने बताया था कि केजरीवाल की पत्नी के फोन का एक्सेस मिल गया है और उसका डाटा निकाल लिया गया है।

लेकिन, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल अपने फोन का पासवर्ड नहीं बता रहे हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि ED उनके फोन का एक्सेस लेकर उनकी चुनावी रणनीति और गठबंधन से संबंधित डाटा हासिल करना चाहती है।

यही बात आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भी मीडिया के सामने कही थी।

Share This Article