आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, बताया देश के लिए अपूरणीय क्षति

पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने शोक जताया, इसे भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की दी गई है

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Nitish Kumar expresses grief over the Passing of Asha Bhosle : सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले एक प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं, जिनकी सुरीली आवाज़ ने दशकों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में याद रखेंगी और उनका निधन भारतीय संगीत के एक युग का अंत है।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि आशा भोसले को पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए थे, जो उनके योगदान की महानता को दर्शाते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

आशा भोसले को भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक माना जाता है, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।