
Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। राहुल ने कहा कि भोसले की कला उनकी आवाज के माध्यम से लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेगी।
राहुल गांधी ने आशा भोसले के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि महान गायिका आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनकी आवाज़ के माध्यम से उनकी कला सदा हमारे बीच अमर रहेगी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल प्रियजनों और प्रशंसकों के साथ है।”

