डीडीए के एसटी-एससी कर्मचारियों के साथ डॉ आशा लकड़ा ने की बैठक

डॉ आशा लकड़ा ने डीडीए में एसटी-एससी कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया। आयोग के सदस्य निरुपम चकमा भी बैठक में मौजूद रहे।

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में कार्यरत एसटी-एससी कर्मचारी और अधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी। आशा लकड़ा ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद समाधान का भरोसा दिया। बैठक में आयोग के सदस्य निरुपम चकमा भी मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने आयोग के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में जनजातीय मामलों से संबंधित 9 प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share This Article