दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हादसा, 1 भारतीय समेत 4 लोग लोग घायल

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरने से चार लोग घायल। अधिकारियों ने कहा कि एयर ट्रैफिक सामान्य है। घटना से सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की जरूरत उजागर हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि हवाई यातायात पर इस घटना का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा और एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है।

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया, अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, और एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आई हैं। एयर ट्रैफिक नॉर्मल चल रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।