महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर निकलीं साइक्लिस्ट आशा मालवीय को रामगढ़ में सम्मान

महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर निकली साइक्लिस्ट आशा मालवीय का रामगढ़ में सम्मान, 5200 किमी यात्रा पूरी कर युवाओं को प्रेरित कर रही हैं और अरुणाचल की ओर अग्रसर हैं।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : साइकिल से भारत भ्रमण पर निकली राष्ट्रीय एथलीट आशा मालवीय रविवार को रामगढ़ पहुंची। एसपी अजय कुमार ने साइक्लिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय को रामगढ़ पहुंचते ही सम्मानित किया। अजय कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके साहस, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर आशा मालवीय राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिंग अभियान पर निकली हैं। वह अब तक हजारों किलोमीटर की साइक्लिंग यात्रा पूरी कर चुकी हैं। 11 जनवरी को जयपुर से उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की थी और अब तक 5200 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। उनका अंतिम गंतव्य अरुणाचल प्रदेश है, जहां उनका 7800 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा होगा।

बता दें कि आशा मालवीय मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आशा मालवीय 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ की राष्ट्रीय एथलीट भी रह चुकी हैं। उनका यह अभियान देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एसपी अजय कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।