
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत बढ़ गई है। अब इससे भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अब घरों तक केरोसिन (मिट्टी का तेल) की आपूर्ति आसान बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
60 दिन के लिए PDS नियमों में अस्थायी ढील
सरकार ने 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक केरोसिन समय पर पहुंच सके। इसका उद्देश्य आम लोगों की रसोई और घरेलू जरूरतों में राहत देना है।
पेट्रोलियम मंत्रालय का फैसला
पेट्रोलियम मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन मिलेगा। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध कराएंगी। इस फैसले से आम लोग पेट्रोल पंप से भी केरोसिन खरीद सकेंगे। रसोई गैस की कमी के समय लोग केरोसिन का इस्तेमाल स्टोव पर खाना बनाने के लिए कर सकते हैं। सरकार का यह कदम आम लोगों की मुश्किलें कम करने और घरेलू जरूरतों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

