अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

गहलोत ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात के बाद खुद इसकी जानकारी दी।

गहलोत ने राहुल गांधी से किया अनुरोध

गहलोत ने कहा कि वह चाहते थे कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ें।

इसके लिए उन्होंने खुद कोच्चि (Kochi) जाकर Rahul Gandhi से अनुरोध किया था लेकिन जब वह नहीं माने तो ऐसे में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया था।

अब राजस्थान (Rajasthan) में उपजे संकट के बाद वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

गहलोत ने सोनिया गांधी से मांगी माफी

गहलोत ने कहा कि वह कांग्रेस के वफादार सिपाही हैं।

बीते दो दिनों में राजस्थान में जो कुछ भी हुआ उससे वह बहुत दुखी हैं।

इन घटनाओं के लिए उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से माफी भी मांगी है।

उल्लेखनीय है कि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि गहलोत मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे या फिर पार्टी किसी और को मुख्यमंत्री बनाएगी।

जब गहलोत से पत्रकारों ने इस मुद्दे पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इस फैसले पर अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का है। वह जो फैसला लेंगी सबको मान्य होगा।

Share This Article