Assembly Election 2022 : PM मोदी के सबल नेतृत्व व राज्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की यह जीत: मंत्री तोमर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की मिलती जीत को जनता का आशीर्वाद बताया है।

चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये नरेन्द्र तोमर ने कहा कि इन सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। चुनावों में भाजपा पूरे मनोयोग के साथ लड़ी है और कार्यकर्ताओं ने बहुत परिश्रम किया है।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबल नेतृत्व, राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों व उनकी सरकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा भाजपा सरकारों की जनहितैषी नीतियां और उनके ईमानदारी से क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप भाजपा को जनता ने आशीर्वाद दिया है।

इसके लिए जनता-जनार्दन तथा प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्रियों को तोमर ने बधाई देते हुए जनता तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।

Share This Article