HomeUncategorizedAssembly Elections : प्रधानमंत्री मोदी ने तीन राज्यों में जीत पर जनता...

Assembly Elections : प्रधानमंत्री मोदी ने तीन राज्यों में जीत पर जनता का जताया आभार

Published on

spot_img

Assembly Elections Result 2023: PM मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों की मतगणना में निर्णायक बढ़त पर इन राज्यों की जनता विशेषकर महिलाओं और युवाओं का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जन कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। वहीं तेलंगाना की जनता को भी उन्होंने भाजपा का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है।

जनता-जनार्दन को नमन!

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कहा, जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है।

भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।

तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट

तेलंगाना की जनता से मिले समर्थन पर एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। वे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के प्रयासों की भी सराहना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट होते दिखाई दे रहे हैं। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में निर्णायक बढ़त की ओर है और तेलंगाना में कांग्रेस बीआरएस को सत्ता से बाहर करती दिख रही है।

भाजपा को मध्य प्रदेश में बड़ा जनादेश मिलता दिख रहा है तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेती दिखाई दे रही है। तेलंगाना में भी भाजपा का मत प्रतिशत लगभग 14 प्रतिशत रहा है और वे यहां 9 सीटें लेती दिखाई दे रही है।

spot_img

Latest articles

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

साहिबगंज अवैध खनन केस : निमाई चंद्र ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Jharkhand News: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...