दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, केजरीवाल CM पद से…

आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में इस पर फैसला हुआ कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New Chief Minister of Delhi: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए आज 11.30 बजे AAP की विधायक दल की बैठक हुई। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी।

आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में इस पर फैसला हुआ कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे

राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे। उम्मीद है कि इस दौरान ही केजरीवाल CM पद से इस्तीफा दे देंगे।

बता दें कि केजरीवाल ने कल ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने की इच्छुक नही हैं।

2020 में पहली बार चुनी गईं थीं विधायक

आतिशी साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गईं और 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं। अब सालभर बाद ही 2024 में वो मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

आतिशी को केजरीवाल का करीबी सहयोगी माना जाता है। वे अन्ना आंदोलन के समय से संगठन में सक्रिय हैं। इस समय उनके पास सबसे ज्यादा मंत्रालयों की जिम्मेदारी है और जब मार्च में केजरीवाल जेल गए, तब से वो पार्टी से लेकर सरकार तक के मसले पर मोर्चा संभाले रखा।

Share This Article