Latest Newsझारखंडएटीपी फाइनल्स : थीम ने नडाल को सीधे सेटों में हराया

एटीपी फाइनल्स : थीम ने नडाल को सीधे सेटों में हराया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन: डॉमीनिक थीम ने एटीपी फाइनल्स में विश्व के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को सीधे सेटों में हरा दिया।

थीम ने मंगलवार को यहां के ओ टू एरेना में खेले गए मैच में नडाल को 7-6 (7), 7-6 (4) से मात दी।

विश्व के नंबर-3 थीम ने पहले सेट के टाई ब्रेकर में नडाल के खिलाफ दमदार वापसी की। उन्होंने दो सेट प्वाइंट पर सर्विस की और धैर्य रखते हुए गेम अपने नाम किया। उन्होंने दूसरा सेट भी टाई ब्रेकर में अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के राउंड रोबिन प्रारूप में थीम अब 2-0 से आगे हैं और उनके लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

ऑस्ट्रिया का यह खिलाड़ी गुरुवार को अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच में रुस के आंद्रे रूबलेव से भिड़ेगा और 300वीं टूर स्तर की जीत हासिल करने की कोशिश करेगा।

मैच के बाद थीम ने कहा, मैच काफी उच्च स्तर का था, जहां सभी तरह के शॉट्स खेले गए। मैंने जिस तरह से सर्विस की उससे मैं काफी खुश हूं क्योंकि जब भी मैं पहली सर्विस लेता था मेरे अंक जीतने की अच्छी संभावनाएं रहती थीं।

उन्होंने कहा, पहले सेट के टाई ब्रेक की तरह मैं जिस तरह की मुश्किल स्थिति में था.. सर्विस ने मेरी काफी मदद की। मुझे लगता है कि इंडोर टेनिस में यह काफी अहम स्ट्रोक है। मैं खुश हूं कि इसने मेरे लिए अच्छे से काम किया।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...