गिरीडीह में होली के दिन चाकू की नोक पर लड़की से रेप की कोशिश

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरीडीह: एक मनचले पर चाकू (Knife) का भय दिखाकर युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म (Molestation and Rape) का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

मामला गिरिडीह जिले (Giridih District) में तिसरी प्रखंड के मंसाडीह OP क्षेत्र का है। घटना होली के दिन 8 मार्च की बताई जा रही है।

रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा युवक

बताया जाता है कि पीड़िता होली (Holi) के दिन अपनी सहेली के घर गई थी। वह शाम को अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। तभी घात लगाकर बैठे दूसरे गांव का एक मनचला युवक रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा।

विरोध करने पर उस युवक ने चाकू (Knife) निकालकर जान से मारने की धमकी दी। डर से पीड़िता की सहेली जान बचा कर भाग गई। इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता (Victim) को चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण (Villager) जुट गए। ग्रामीणों को देखकर युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अब तक थाने में मामले की लिखित शिकायत नहीं की है।

TAGGED:
Share This Article