Latest Newsझारखंडबसिया में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की...

बसिया में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक गंभीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Auto filled With School Children Overturned in Basia: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत Maharajganj के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

स्कूल जा रहे बच्चों से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 9 वर्षीय छात्रा आकांक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी आकांक्षा कुमारी अन्य बच्चों के साथ ऑटो से महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल (Mother Amrita Public School) जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में वाहन चालक संतुलन खो बैठा और Auto पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चियों को तत्काल बसिया के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया।

अलमा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा तीसरी कक्षा की छात्रा थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img

Latest articles

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को

Rajya Sabha elections on March 16: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा...

खबरें और भी हैं...