BJP ने सुप्रियो भट्टाचार्य पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Accuses Supriyo Bhattacharya of Violating the Model Code of Conduct : सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct for Elections) के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज कराई है।

BJP का आरोप है कि भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के चुनाव चिन्ह तीर-धनुष का इस्तेमाल किया, जो नियमों के विरुद्ध है।

BJP का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़ाइक भी शामिल थे।

BJP नेताओं ने आयोग को बताया कि झामुमो नगर निकाय चुनाव में सक्रिय रूप से भाग ले रही है और खुले तौर पर अपने चुनाव चिन्ह का उपयोग कर रही है।

BJP का कहना है कि यदि चुनाव चिन्ह का इस प्रकार प्रयोग किया जाना था, तो सरकार को नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर ही कराना चाहिए था। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि इस घटना से झामुमो और सरकार की मंशा स्पष्ट होती है।

प्रतिनिधिमंडल ने Press Conference का वीडियो पेन ड्राइव के माध्यम से आयोग को सौंपते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।