राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को

Archana Ekka
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajya Sabha elections on March 16: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रमों (Election Programs) की घोषणा कर दी है।

इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा। इनमें बिहार की पांच सीटें हैं। RJD के अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, जदयू के हरिवंश नारायण सिंह ,रामनाथ ठाकुर और रालोमो के उपेन्द्र कुशवाहा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च तक नामांकन (Enrollment) दाखिल किए जाएंगे, 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मार्च तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

16 मार्च को सुबह नौ बजे से चार बजे शाम तक मतदान होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतों की गिनती होगी।

बताते चलें कि रिक्त हो रही सीटों के हिसाब से इस बार राज्यसभा की एक Seat के लिए कम से कम 41 विधायकों की जरूरत होगी।

ऐसे मे RJD को अपने एक भी नेता को राज्यसभा भेजना मुश्किल है।उसके केवल 25 विधायक हैं। जदयू के पास 85 विधायक हैं। इसलिए वह अपनी दोनों सीटें बचा लेगी।

हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के उपसभापति हैं,जबकि रामनाथ ठाकुर केन्द्रीय मंत्री हैं। पार्टी इन दोनों को एक बार फिर राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि नीतीश कुमार दो बार से अधिक किसी को बहुत कम ही मौका देते हैं।

इन दोनों का दूसरा टर्म पूरा हो रहा है। वैसे दोनों मुख्य मंत्री और पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के करीबी हैं। BJP के पास 89 विधायक हैं। ऐसे में वह राजद की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जिताने में कामयाब होगी।

लोजपा(रा)के 19, हम के 5 और रालोमो के 4 विधायक हैं। सीटों के इस आंकड़े के आधार पर एनडीए आराम से चार सीटें जीत सकता है और पांचवीं पर भी मजबूत दावेदारी रखता है। BJP अब विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पास भी बड़ी ताकत है।

जानकारों की मानें तो दोनों दलों की दो -दो सीटें तो पक्की हैं। लेकिन BJP  अपनी बढ़ती ताकत के आधार पर ज्यादा हिस्सेदारी चाह सकती है। वहीं, छोटे दल भी दबाव में हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो के पास मात्र चार विधायक हैं, लेकिन वे अपनी सीट बचाना चाहेंगे।

वहीं, LJP(R) भी अपने 19 विधायकों के आधार पर एक सीट की मांग कर सकती है। ऐसे में सीट बंटवारा ही सबसे बड़ा राजनीतिक गणित बन गया है। जबकि महागठबंधन की स्थिति कमजोर है। RJD, कांग्रेस और वाम दल मिलाकर कुल 35 विधायक ही हैं।

यह आंकड़ा एक सीट के लिए जरूरी कोटा से कम है। ऐसे में विपक्ष को या तो अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा या फिर क्रॉस वोटिंग की उम्मीद करनी होगी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने राज्यसभा में अपनी मौजूदगी बचाने की चुनौती है। ऐसे में बिहार में राज्यसभा चुनाव का गणित एनडीए के पक्ष में है। लेकिन राजनीति का असली इम्तिहान गठबंधन के भीतर है। कौन कितनी सीट पाएगा, किसे दोबारा मौका मिलेगा और किसे इंतजार करना होगा।

यह तय करेगा कि बहुमत की यह ताकत एकजुट रहती है या भीतर से खींचतान शुरू होती है। विपक्ष के लिए यह चुनाव अस्तित्व बचाने जैसा है, जबकि NDA के लिए संतुलन साधने की परीक्षा होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।