रांची में Axis Bank के डिप्टी मैनेजर को ग्राहक ने मारा चाकू

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के कांटा टोली चौक स्थित Axis Bank के डिप्टी मैनेजर अंकुर (Deputy Manager Ankur) को एक ग्राहक ने शुक्रवार को बैंक के अंदर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

बताया गया कि कांटा टोली इलाके के रहने वाले फिरोज उर्फ छोटू का Axis Bank  में खाता है। कम बैलेंस को लेकर फिरोज और बैंक कर्मचारियों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

फिरोज के खाते से लगातार पैसे कट रहे थे, जिससे वह काफी नाराज था और अक्सर आकर Bank में विवाद किया करता था।

CCTV फुटेज को खंगाल रही है पुलिस

फिरोज अपने खाते से कट रहे पैसे को लेकर बैंक पहुंचा था। बैंक (Bank) में उसका वहां के कर्मचारियों से विवाद हो गया।

इसी बीच बैंक के डिप्टी मैनेजर अंकुर से भी फिरोज का काफी विवाद हुआ। इसी बीच फिरोज ने अंकुर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके हाथ में लगा है।

ओपी प्रभारी विकास (OP In Charge Development) ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्लेड मारा गया है जबकि डिप्टी मैनेजर का कहना है कि चाकू मारा गया गया है। पुलिस CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

 

Share This Article