जेल में बंद BJP नेता अभय सिंह से मिले बाबूलाल मरांडी, लगाया आरोप…

पुलिस को इन लोगों को पकड़ना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने उलटे BJP के नेता अभय सिंह और अधिवक्ता चंदन चौबे जैसे लोगों को गिरफ्तार किया है

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: Ram Navami के बाद जमशेदपुर (Jamshedpur) के कदमा थाना (Kadma Police Station) क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई हिंसा मामले में घाघीडीह जेल में बंद BJP नेता अभय सिंह से रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) मिले। विस्तार से घटना की जानकारी प्राप्त की।

‘हिंदुओं के पर्व में बिगाड़ा जा रहा माहौल’

बाहर निकलने पर मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि इन दिनों झारखंड में सबसे ज्यादा झगड़े हो रहे है। हिंदुओं के हर पर्व में माहौल को बिगाड़ा जा रहा है।

झारखंड में अराजक तत्वों को सरकार प्रमोट करने का काम कर रही है। शास्त्रीनगर में कुछ लोग बैठकर चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया।

पुलिस पहुंची तो उन पर भी समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। पुलिस को इन लोगों को पकड़ना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने उलटे BJP के नेता अभय सिंह और अधिवक्ता चंदन चौबे जैसे लोगों को गिरफ्तार किया है।

मरांडी ने कहा कि एक सोजी समझी साजिश के तहत जिला प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।

मौके पर BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, BJP नेता भरत सिंह, उपेंद्र नाथ सरकार, चंचल चक्रवर्ती, वरुण सिंह, विजय कुमार, विजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Share This Article