जमशेदपुर के मानगो में बड़ा हादसा, छठी मंजिल का छज्जा गिरा, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर के मानगो में अशोका टॉवर का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, घटना से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में निर्माण या रखरखाव की लापरवाही की आशंका

Razi Ahmad
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mango Accident : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कुंवर बस्ती स्थित अशोका टॉवर फेज-2 की छठी मंजिल का छज्जा अचानक गिर गया। इस हादसे में 60 वर्षीय मनोहर धीवर की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मनोहर धीवर घर के पास की दुकान से सामान लेने निकले थे। उसी दौरान इमारत के ऊपरी हिस्से से छज्जे का बड़ा टुकड़ा टूटकर नीचे आ गिरा और वे उसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें मलबे से निकालकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा निर्माण में कमी के कारण हुआ या फिर भवन के रखरखाव में लापरवाही इसकी वजह बनी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।