तोरपा पहुंचे बाबूलाल मरांडी, हुआ जोरदार स्वागत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधााननसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का रविवार को तोरपा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

मरांडी रविवार को सिमडेगा से तमाड़ जाने के क्रम में कुछ देर के लिए तोरपा में रुके थे।

पूर्व मुख्यमंत्री खूंटी लोकसभा के तमाड़ में आयोजित भाजपा कायकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे।

स्वागत करने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, खूंटी जिला परिषद की अध्यक्ष जोकिना गुड़िया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा भगत, महामंत्री शंशाक राय, आबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार महतो, महामंत्री संतोष त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा के तोरपा मंडल अध्यक्ष कलीम खान, रामाशीष महतो आदि शाामिल थे।

Share This Article