Homeझारखंडहेमंत सरकार पर राज्य को आतंकित करने का बड़ा आरोप, बाबूलाल मरांडी...

हेमंत सरकार पर राज्य को आतंकित करने का बड़ा आरोप, बाबूलाल मरांडी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने रविवार को हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की तर्ज पर सत्ता पुलिस गठजोड़ के जरिए राज्य को आतंकित करने का आरोप लगाया।

मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की दुर्गति में सत्ताधारियों (Power Holders) के साथ वहां के कुछ अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस-सत्ता गठजोड़ से किये गये अत्याचार एवं आतंक से जुड़े छोटे-बड़े एक दर्जन मामलों की जांच उच्च न्यायालय (High Court) के आदेश से CBI कर रही है।

परिवारवालों की क्या हालत होगी?

झारखंड भी इसी रास्ते पर है। उन्होंने झारखंड के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आपने सत्ता के शह पर पाप करने वाले अधिकारियों का हश्र देख लिया है।

कोई जमानत को तरस रहा है तो कोई जेल में तड़प रहा है। उनके परिवारवालों की क्या हालत होगी? यह बताने की ज़रूरत नहीं है।

अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा….

उन्होंने कहा कि CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) गर्दन बचाने की चिंता से डरे हैं। उनमें इतनी भी हिम्मत नहीं बची कि वे अबतक पकड़े गये अपने उनलोगों के प्रति संवेदना का एक शब्द भी अपने मुंह से निकाल सकें जो उनके हिसाब से गलत काम करने के चलते जेल में हैं।

मरांडी ने कर्मठ अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि आप राज्य के सत्ताधारियों की चोरी, डकैती, अपराध, घोटाले और षड्यंत्र (Theft, Dacoity, Crime, Scam and Conspiracy) के काम में साझेदार न बनें। क्योंकि, जब जांच स्वतंत्र एजेंसियां गर्दन पकड़ती हैं तो बचाने वाला कोई नहीं होता।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...