पाकुड़ में बाबूलाल मरांडी का स्वागत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: घर वापसी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पहली बार शनिवार को  पाकुड़ पहुंचे।

यहां पहुंचते ही बाबूलाल मरांडी का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिले के अमड़ापाड़ा, लिटीपाड़ा एवं हिरणपुर प्रखंड में मरांडी ने शहीद सिदो कान्हू तथा बाबा जबरा पहाड़िया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दूबे, जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू पूर्व सांसद सोम मरांडी, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार  स्वागत किया।

बाबूलाल मरांडी ने लिट्टीपाड़ा दामिन डाक बंगला परिसर में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं।

भाजपा में वापसी के बाद बाबूलाल मरांडी संथाल परगना के दौरे पर निकले हैं। मरांडी पाकुड़ जिले में रविवार तक रहेंगे।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत के बाद पार्टी जिला का र्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा जिले के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर राज्य व देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को ले चर्चा करेंगे।

Share This Article