हाईकोर्ट ने देवघर DC की कार्रवाई पर लगायी रोक, अनामिका गौतम को जमीन से जुड़े मामले में बड़ी राहत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट से देवघर में जमीन खरीद विवाद मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को बड़ी राहत मिली है।

जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जमीन रजिस्ट्री मामले में देवघर डीसी DC कार्यालय में चल रही प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

अदालत ने देवघर में अनामिका गौतम से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई एक साथ करने का निर्देश दिया है।

साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को 4 सप्ताह का समय देते हुए काउन्टर दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इस मामले की अगली सुनवाई है 4 सप्ताह बाद झारखंड हाई कोर्ट में होगी।

उल्लेखनीय है कि एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने सांसद की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन की रजिस्ट्री रद्द कर दी थी।

साथ ही पत्नी अनामिका गौतम और सांसद पर प्राथमिकी दर्ज करने और ईडी जांच का आदेश दिया था।

हाईकोर्ट में अनामिका गौतम की ओर से याचिका दायर कहा गया था कि इस मामले में कार्रवाई करने का अधिकार डीसी को नहीं बल्कि कोर्ट को है।

Share This Article