
ढाका: देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच, बांग्लादेश सरकार ने 2024 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के पीड़ितों की याद में बुधवार को एक स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन किया। इन प्रदर्शनों के कारण ही शेख हसीना की सरकार गिर गई थी।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने ‘गणभवन’ में ‘जुलाई जन विद्रोह स्मारक संग्रहालय’ का उद्घाटन किया। हसीना के शासनकाल के दौरान ‘गणभवन’ प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास हुआ करता था। दो साल पहले पांच अगस्त को ही शेख हसीना देश छोड़कर भारत चली गई थीं और संग्राहलय का उद्घाटन आज ही के दिन हुआ है।

