बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीआर शेट्टी के 15 अरब डॉलर के मुकदमे की खबरों को खारिज किया

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीआर शेट्टी के 15 अरब डॉलर के मुआवजे संबंधी मुकदमे की खबरों पर कहा कि उसे कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है और वह अपने हितों की रक्षा करेगा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने बुधवार को कहा कि उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कारोबारी बी आर शेट्टी की ओर से दायर किसी मुकदमे का नोटिस नहीं मिला है। खबरों के मुताबिक, शेट्टी ने अपने कारोबारी समूह के पतन के मामले में बैंक से 15 अरब अमेरिकी डॉलर के क्षतिपूर्ति की मांग की है।
बैंक ने कहा कि मुकदमे का नोटिस मिलने पर वह अपना पक्ष मजबूती से रखेगा और अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।