झारखंड में बिरहोर परिवारों को खिलाया प्रतिबंधित मांस, गिरफ्तार

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बरही (Barhi) के बरियट्ठा बिरहोर टोला (Bariattha Birhor Tola) में बिरहोर समुदाय को प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन (Religion change) का दबाव बनाया गया।

बिरहोरों की शिकायत पर आरोपी मो. खलील पर केस (Case) दर्ज कर गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

गांव के मनोज बिरहोर ने बरही थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 30 दिसंबर को दुलमहा गांव (Dulmaha Village) के मो. खलील और उसके साथी रात में बिरहोर टोला आए।

वहां ग्रामीणों (Villagers) को दारू पिलाया और खाने में मांस दिया। ग्रामीणों को प्रतिबंधित मांस का पता चला, तो विरोध किया।

इस पर आरोपियों (Accused) ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कहा-अब तुम्हारा का धर्म बदल गया है।

विरोध करने पर आरोपी ने जान से मरने की धमकी दी

सभी को पैसा दिया जाएगा। मनोज बिरहोर ने कहा कि उसके साथ सोनू बिरहोर, रोहित बिरहोर सहित अन्य लोगों ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे।

इधर, जानकारी मिलते ही बरही थानेदार ललित कुमार पुलिस बल (Police Force) के साथ बिरहोर टोला पहुंचे।

वहां बिरहोर समुदाय के लोगों ने घटना की पुष्टि की। इसके बाद बरही थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

Share This Article