बहरागोड़ा में संदिग्ध बम को निष्क्रिय करने पहुंची भारतीय सेना, इलाके की निगरानी और सुरक्षा कड़ी

बरहागोड़ा के पानीपड़ा में भारतीय सेना पहुंची संदिग्ध बम निष्क्रिय करने, इलाके की निगरानी ड्रोन से, सुरक्षा के लिए घेराबंदी, विशेषज्ञ टीम के साथ नियंत्रित विस्फोट की तैयारी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे एक संदिग्ध विशाल बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की टीम मौके पर पहुंची। बम की संवेदनशीलता को देखते हुए ड्रोन के माध्यम से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर इसे सील कर दिया है।

रांची से आए भारतीय सेना के अधिकारी आयुष कुमार ने बताया कि यह एक जिंदा बम है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जाएगा और विशेषज्ञ टीम की देखरेख में बम का नियंत्रित विस्फोट कर उसे निष्क्रिय किया जाएगा।

इस दौरान गांव में विशेष्वर सेनापति के घर के सामने मिट्टी में दबा हुआ लोहे के सिलेंडर जैसा एक अन्य संदिग्ध वस्तु भी मिली। इसे सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर स्वर्णरेखा नदी किनारे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और जांच जारी है।

घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुजूर, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, अंचल अधिकारी (सीओ) राजाराम सिंह मुंडा समेत पुलिस बल तैनात हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।